Vedant Samachar

‘तेरा हमसफ़र’ ने जीता दिलों का सफर ‘तेरा हमसफ़र’ ने छेड़ी दिल की धड़कन,‘तेरा हमसफ़र’ लॉन्च पर सितारों की चमक

Vedant Samachar
2 Min Read

मुंबई :देसी तड़का म्यूजिक ने अपने बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो ‘तेरा हमसफ़र’ को रिलीज़ कर प्यार के मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। रिलीज़ होते ही इस गीत को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और सोशल मीडिया पर इसकी रील्स और स्टोरीज़ तेजी से ट्रेंड कर रही हैं।

मुंबई में आयोजित भव्य लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। अभिनेत्री तान्या चटर्जी , ईशान मसीह और दीपन्निता पत्र ने अपनी उपस्थिति से शाम को ग्लैमरस बना दिया। इस अवसर पर निर्माता मनोहर रामचंदानी और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर प्रीतेश शाह भी मौजूद रहे।
वीडियो में फराह टिटिना और उज्ज्वल अरोड़ा की इमोशनल केमिस्ट्री दर्शकों को भावुक कर देती है। फराह ने बताया कि व्हीलचेयर वाला सीन उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक था। वहीं उज्ज्वल अरोड़ा ने कहा कि फराह को लिफ्ट करने वाला दृश्य उनके करियर के सबसे इमोशनल पलों में से एक रहा।

यश हेक, सीईओ, देसी तड़का म्यूजिक का मानना है कि “जो गीत दिल को छू जाए, वही सच्चा हिट होता है। ‘तेरा हमसफ़र’ ऐसा ही गीत है जो हर किसी की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाएगा।” गाने को अपनी आवाज़ दी है सिंगर हैरी मालया ने, जबकि निर्माता मुकेश शर्मा और निर्देशक अरशद सिद्दीकी की जोड़ी ने इसे भावनाओं से भरपूर सिनेमाई अंदाज़ दिया है। अरशद सिद्दीकी ने बताया कि मुकेश शर्मा के साथ यह उनका सातवाँ प्रोजेक्ट है और ‘तेरा हमसफ़र’ महज़ साढ़े चार मिनट का गीत नहीं, बल्कि एक खूबसूरत लघु फिल्म जैसा अनुभव है।

संगीत निर्देशन लियाकत अजमेरी का है, जबकि गीतकार हुस्ना खान और लियाकत अजमेरी ने मिलकर इसके बोलों में गहरी संवेदनाएँ पिरोई हैं। डीओपी प्रशांत प्रुस्ती और कोरियोग्राफर फिरोज़ शेख विक्की ने इसे विजुअली और परफॉर्मेंस के स्तर पर खास बना दिया है। निर्माता मुकेश शर्मा ने संकेत दिए कि इस गीत को सीरीज़ के रूप में पार्ट 2 और 3 में भी आगे बढ़ाया जा सकता है, जिससे ‘तेरा हमसफ़र’ की प्रेम कहानी और भी विस्तार ले सके।

Share This Article