बिजनेस,16 फरवरी: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत की उम्मीद लगाए बैठी जनता को सरकार ने एक बार फिर जोर का झटका दिया है। दरअसल सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट कल आधी रात यानि 15 फरवरी रात 12 बजे से लागू कर दिया गया है। बता दें कि आगामी दिनों में रमजान का महीना शुरू होने वाला है, ऐसे में सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
पेट्रोल-डीजल महंगा
मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल के रेट में 7.32 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 प्रति लीटर और डीजल 253.17 रुपए प्रति लीटर हो गई है। ज्ञात हो कि डीजल के भाव में एक महीने के भीतर ये दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले फरवरी की शुरुआत में ही 11 से अधिक दाम बढ़ाए गए थे।
महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर
गौरतलब हे कि पाकिस्तान में फ्यूल की कीमतों की हर दो हफ़्ते में समीक्षा की जाती है और ये इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में उतार-चढ़ाव, एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव और घरेलू टैक्स में बदलाव के आधार पर तय होती हैं। हाई-स्पीड डीज़ल (HSD) की कीमतें एक बड़ी चिंता बनी हुई हैं, क्योंकि इस फ्यूल का इस्तेमाल ट्रांसपोर्ट, खेती और बिजली बनाने के सेक्टर में बड़े पैमाने पर होता है। इसकी कीमत में कोई भी बढ़ोतरी सीधे महंगाई पर असर डालती है और ज़रूरी चीज़ों की कीमत बढ़ा देती है।
