Vedant Samachar

ऐसी केमिस्ट्री कि स्क्रीन चमक उठे, 16 फरवरी को आ रहा है “तोर मया के जउहर भूत”

Vedant samachar
3 Min Read
Oplus_16908288

CG CINEMA NEWS : RG Raj Music दर्शकों के बीच नया गीत लेकर आ रहा है। बैनर तले तैयार बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी गीत “तोर मया के जउहर भूत” 16 फरवरी को आरजी राज म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। आरजी राज म्यूजिक ने पहले भी लगातार सुपरहिट गीतों के माध्यम से प्रदेश की जनता का भरपूर मनोरंजन किया है और अब यह नया गीत भी उसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गीत को अपनी मधुर और दिल को छू लेने वाली आवाज दी है रोशन वैष्णव एवं अनुपमा मिश्रा ने। इसके बोल रामगोपाल राज द्वारा लिखे गए हैं, जो छत्तीसगढ़ी मया (प्रेम) की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दर्शाते हैं। संगीत संयोजन और मिक्स मास्टरिंग रोशन वैष्णव द्वारा RV स्टूडियो बिलासपुर में किया गया है, जबकि ट्रैक रिकॉर्डिंग जे.के. स्टूडियो बहनाकाड़ी, रायपुर में संपन्न हुई है।

इस गीत की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार वीडियो और दमदार डांस प्रस्तुति है। छत्तीसगढ़ के जाने-माने कोरियोग्राफर एवं डांसिंग स्टार प्रीतम सिंह ने न केवल निर्देशन किया है, बल्कि अपनी जबरदस्त कोरियोग्राफी से गीत में नई जान फूंक दी है। उनकी ऊर्जा, स्टाइल और एक्सप्रेशन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं। वहीं डांसिंग स्टार अलीशा लखरा अपनी आकर्षक अदाओं और बेहतरीन परफॉर्मेंस से गीत को और भी खास बना रही हैं। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर कमाल की केमिस्ट्री पेश करती नजर आएगी, जो निश्चित ही युवाओं को खूब पसंद आएगी। इसके साथ ही सनत डांस ग्रुप का दमदार और तालमेल भरा प्रदर्शन वीडियो को भव्यता प्रदान करता है।

वीडियो के डीओपी, एडिटर और कलर का कार्य तामेश्वर देव ने बखूबी निभाया है। मेकअप रीना हिरवानी द्वारा किया गया है, जबकि पोस्टर डिजाइन विशाल साहू (SAM Graphics, BSP) ने तैयार किया है। डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन Illusion VFX के माध्यम से किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के को-ऑर्डिनेटर हेमलाल ध्रुव हैं । पूरी टीम को विश्वास है कि यह गीत रिलीज के साथ ही छत्तीसगढ़ी दर्शकों के दिलों पर छा जाएगा और एक बार फिर आरजी राज म्यूजिक को बड़ी सफलता दिलाएगा। 16 फरवरी को तैयार रहिए — “तोर मया के जउहर भूत” के साथ मया और धमाकेदार डांस का शानदार संगम देखने के लिए।

Share This Article