Vedant Samachar

मंडी में खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत सराज क्षेत्र में तड़के हादसा, एक की हालत गंभीर, सभी की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच

Vedant Samachar
3 Min Read

हिमाचल,15 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। लम्बाथाच-कल्हणी सड़क पर सुबह करीब चार बजे एक जीप गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतकों का पोस्टमार्टम सीएचसी बगसाइड में करवाया जा रहा है तथा मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज प्रातः लगभग 4:00 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई। पिकअप वाहन नंबर HP-65/5148, जो सिलीबागी से लंबाथाच की ओर जा रहा था, बुनालीधार नामक स्थान पर बड़े मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

पुलिस के अनुसार जीप लम्बाथाच से लगभग छह किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जीप में कुल चार युवक सवार थे। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है

इसी क्षेत्र के निवासी हैं युवक

मृतकों की पहचान 19 वर्षीय ऋतिक ठाकुर, 17 वर्षीय सुनील और 18 वर्षीय ईशान के रूप में हुई है। इस हादसे में 18 वर्षीय कुशाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। सभी युवक सराज क्षेत्र के केलोधार और आसपास के गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं।

इतनी सुबह युवक कहां जा रहे थे?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक इतनी सुबह कहां जा रहे थे।

मृतकों व घायलों का विवरण

  1. हार्दिक ठाकुर, पुत्र योगराज, निवासी गांव राहीधार, डाकघर बगसाइड, तहसील थुनाग, जिला मंडी – मृत
  2. सुनील कुमार, पुत्र इंदर सिंह, निवासी गांव वह, तहसील थुनाग, जिला मंडी – मृत
  3. ईशान ठाकुर, पुत्र प्रेम सिंह, निवासी गांव थरजूण, केलोधार, जिला मंडी – मृत
  4. कुशाल सिंह, पुत्र रूपलाल, निवासी गांव वह, डाकघर केलोधार, तहसील थुनाग, जिला मंडी – गंभीर रूप से घायल
Share This Article