Apple अपनी पॉपुलर iPhone 17 सीरीज के आखिरी मॉडल iPhone 17e को लॉन्च करने की तैयारी में है. लंबे इंतजार के बाद यह फोन फरवरी के आखिर में दस्तक दे सकता है. माना जा रहा है कि यह सीरीज का सबसे किफायती मॉडल होगा, लेकिन परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा. लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17e में लेटेस्ट Apple A19 प्रोसेसर, 48MP कैमरा और OLED डिस्प्ले जैसे फीचर मिल सकते हैं. अगर कीमत भी उम्मीद के मुताबिक रही तो यह भारत में आईफोन चाहने वालों के लिए बड़ा विकल्प बन सकता है.
मिलेंगे नए कलर ऑप्शन
डिजाइन की बात करें तो iPhone 17e अपने पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ा पतला चेसिस लेकर आ सकता है. हालांकि लीक के अनुसार ओवरऑल डिजाइन लैंग्वेज में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. एपल अपनी प्रीमियम फील को बरकरार रख सकता है. साथ ही एक नया कलर वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है, जिससे यह फोन युवाओं के बीच और आकर्षक बन सकता है. कंपनी सादगी और मजबूती का बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करेगी.
48MP कैमरा और Apple की भरोसेमंद क्वालिटी
कैमरा सेगमेंट में iPhone 17e में सिंगल 48MP सेंटर स्टेज रियर सेंसर मिलने की संभावना है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट के साथ आएगा. भले ही इसमें एक ही रियर कैमरा हो, लेकिन एपल की इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी इसे खास बना सकती है. फ्रंट में 18MP का कैमरा दिया जा सकता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतर अनुभव देगा. एपल के कैमरा परफॉर्मेंस को देखते हुए यूजर्स को क्वालिटी को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी.