Vedant Samachar

रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत, लाल मैदान में उमड़ी भीड़

Vedant samachar
1 Min Read

रायगढ़, 14 फरवरी 2026। आज रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां शहर के डिग्री कॉलेज स्थित लाल मैदान में उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।

लाल मैदान पहुंचते ही नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, विजय केडिया, कौशलेष मिश्रा और पवन शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे और नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए लाल मैदान पहुंचे।

Share This Article