Vedant Samachar

Tiger Vs Pathaan: डिब्बाबंद हो गई शाहरुख-सलमान की ‘टाइगर वर्सेज पठान’? ये है पूरा सच

Vedant Samachar
4 Min Read

मुंबई : एक तरफ हैं शाहरुख खान, जिनकी 24 दिसंबर, 2026 में ‘किंग’ आ रही है. तो दूसरी ओर सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ है. जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट कंफर्म कर दी जाएगी, पर अभी कुछ एडिशनल सीन्स को पूरा किया जा रहा है. जी हां, 2026 में दोनों ही एक्टर्स आ रहे हैं जो किसी ट्रीट से कम नहीं है. पर दोनों को एक ही फिल्म में देखने का फैन्स लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. वैसे YRF स्पाई यूनिवर्स की TIGER VS PATHAAN को लेकर अक्सर नए-नए अपडेट आते रहते हैं. फिल्म में देरी की खबर आती रही है, पर अब लेटेस्ट जानकारी सुनकर फैन्स निराश हो सकते हैं. ऐसी खबर है कि ‘टाइगर वर्सेज पठान’ ठंडे बस्ते में चली गई है. पर सच क्या है, यहां जानिए

दरअसल आदित्य चोपड़ा इस वक्त अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो है- ALPHA. दो बार पोस्टपोन हो चुकी आलिया भट्ट की फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. पर खबरें हैं कि बॉबी देओल और आलिया के बीच भी सबकुछ सही नहीं चल रहा है. खैर, YRF की पिछली दो फिल्में वॉर 2 और मर्दानी 3 रही, जिनका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है. उससे पहले सलमान खान की टाइगर 3 भी खास कमाई नहीं कर पाई थी, तो क्या सलमान-शाहरुख की टाइगर वर्सेज पठान को बंद करने की यही वजह है?

ठंडे बस्ते में चली गई ‘टाइगर वर्सेज पठान’?
यश राज फिल्म्स की पिछली कुछ फिल्मों का हाल बेहाल रहा है. आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ भी दो बार पोस्टपोन हो चुकी है. वहीं, ऋतिक रोशन के साथ ‘कृष 4’ पर काम करने का प्लान था, पर प्रोडक्शन हाउस को लगा कि इसमें बड़ा रिस्क है. फिलहाल वो प्रोजेक्ट होल्ड पर है. अब यश राज फिल्म्स वाले और ऋतिक अलग हो गए हैं. इसी बीच तेलुगु 360 पर एक रिपोर्ट छपी. जिसके मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस ने टाइगर वर्सेज पठान बनाने का प्लान ड्रॉप कर दिया है. कहा गया था कि सलमान खान और शाहरुख खान के साथ मिलकर भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनाई जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक्टर्स ने बेसिक प्लॉट और नैरेट किए गए आइडिया के बाद फिल्म के लिए हामी भर दी थी. साथ ही पिछले ही कुछ महीनों से स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था.

क्या है सच्चाई
कहा जा रहा है कि फिल्म का लेटेस्ट डेवलपमेंट पॉजिटिव नहीं हैं. यशराज फिल्म्स ने फाइनेंशियल दिक्कतों को देखते हुए प्रोजेक्ट को रोकने का फैसला किया है. वहीं, शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही रेवेन्यू में हिस्सेदारी के साथ ट्रिपल डिजिट फीस की मांग कर रहे हैं. जो कि होना ही था, पहले ही क्लियर होगा, अब इस मामले को देखते हुए आदित्य चोपड़ा को लगा कि यह प्रोजेक्ट फायदेमंद नहीं है. कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया है. पर मेकर्स की तरफ से क्लियर किया गया है कि फिल्म बंद होने की रिपोर्ट में फिलहाल कोई सच्चाई नही हैं. यह अभी भी पाइपलाइन में है.

Share This Article