Vedant Samachar

कोरबा:युवा लीडर अंकिता ने अंतरराष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम में भागीदारी की

Vedant samachar
2 Min Read
प्रमाण पत्र प्राप्त करतीं अंकिता सामल

0,भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय साहसिक संस्थान में हुआ आयोजन

कोरबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पचमढ़ी स्थित राष्ट्रीय साहसिक संस्थान में आयोजित 27वें अंतरराष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम में जिले की युवा लीडर अंकिता सामल ने भागीदारी की।पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम में देश एवं विदेश से 155 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रोमांच से भरपूर फन- बेस्ड साहसिक कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन मेंं छत्तीसगढ़ से तीन युवा लीडर्स अंकिता सामल, मुस्कान मैत्री, दीपक सिंह की भागीदारी हुई। प्रतिभागियों ने स्काई डाइविंग, ज़िपलाइनिंग, वैली क्रॉसिंग, हैंगिंग ब्रिज, जेट स्कीइंग एवं पैरासेलिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राज्य के प्रतिभागी युवा लीडर्स, अंकिता, दीपका एवं मुस्कान

इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, टीमवर्क, साहस एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। प्रतिभागियों ने न केवल रोमांच का अनुभव किया, बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने का भी अवसर प्राप्त किया। यह अंतरराष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण जीवन की चुनौतियों का सामना करने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है। इस दौरान पचमढ़ी के धार्मिक महत्व वाले स्थलों का भी भ्रमण किया गया। कैम्प फायर के माध्यम से राज्य के प्रतिभागियें ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम के लीडर ऑफ प्रोग्राम एसएस रे थे।

Share This Article