कोरबा ,13 फरवरी(वेदांत समाचार)। मातृ-पितृ दिवस के पावन अवसर पर JCI Korba Central द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम में एक ‘सेवा एवं सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फिजियोथेरेपिस्ट किरण लहरे द्वारा आश्रम में निवासरत बुज़ुर्गों के लिए विशेष फिजियोथेरेपी सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने बुज़ुर्गों की विभिन्न शारीरिक समस्याओं को समझते हुए उन्हें उपयुक्त व्यायाम, मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया, जिससे उनके दर्द में राहत मिल सके और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सके। साथ ही प्रत्येक बुज़ुर्ग को आराम एवं सहयोग प्रदान करने हेतु दर्द निवारण तेल की एक-एक बोतल वितरित की गई। हम अलंकार रेस्टोरेंट का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने फूड बॉक्स उपलब्ध कराकर इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दिया।
इस कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर JCRT बीना अग्रवाल थीं। कार्यक्रम हमारे तीनों पूर्व अध्यक्ष — पद्मिनी साहू, ज्योति मिश्रा एवं मुक्ता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
JCRT टीम से समृद्धि गुप्ता, निकीता केड़िया, सीमा गोयल एवं ज्योति बाला मैम की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सफल बनाया। यह कार्यक्रम JCRT अध्यक्ष श्रीमती अंशु अग्रवाल के नेतृत्व एवं उपस्थिति में आयोजित किया गया। साथ ही JCI से हर्ष गुप्ता एवं अभय अग्रवाल का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। बुज़ुर्गों के साथ बिताया गया समय सभी सदस्यों के लिए अत्यंत भावनात्मक एवं सुखद अनुभव रहा। विशेष रूप से मुक्ता अग्रवाल द्वारा बुज़ुर्गों को शर्ट वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। माँ सर्वमंगला देवी के आशीर्वाद से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। JCRT सचिव रजनी अग्रवाल ने इस सार्थक पहल को सफल बनाने हेतु सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
