Vedant Samachar

अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर जिला खनिज दल की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन और 700 घनमीटर रेत जब्त

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 12 फरवरी 2026। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिज भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक खनिज प्रशासन प्रमोद नायक के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच अमले ने अभियान चलाकर कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान अवैध खनिज परिवहन में लगे कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में 2 ट्रक, 4 हाइवा, 1 जेसीबी, 1 चेन माउंट मशीन और 1 टिप्पर शामिल हैं। टीम ने जांच के दौरान मिट्टी, रेत और कोयला खनिज से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर भी कार्रवाई की।

इसके अलावा दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से रेत का भंडारण पाए जाने पर लगभग 700 घनमीटर रेत जब्त की गई। संबंधित मामलों में खनिज नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article