-स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता शिविरों का लाभ ले सकेंगे ग्रामीण
कोरबा 12 फरवरी 2026-हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम नई परियोजना 2×660 मेगावाट संयंत्र के समीपस्थ ग्राम नवागांव-कलां में 13 फरवरी को स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन करेगा। शिविर दो चरणों में आयोजित होंगे। पहले चरण में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ रहने के नुस्खे बताएंगे।
इसी कड़ी में दोपहर 12 बजे से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। इसमें ग्रामवासियों को स्वास्थ्य परामर्श के साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। शिविरों में हृदयरोग विशेषज्ञ डाॅ. रूपेश श्रीवास्तव, श्वसन रोग विशेषज्ञ डाॅ. शशिकांत भास्कर, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डाॅ. एकता चावरे एवं शिशुरोग विशेषज्ञ डाॅ. रेणु कौशिक उपस्थित रहेंगी। शिविरों का लाभ आसपास के अन्य ग्रामों के निवासी भी ले सकेंगे। ये कार्यक्रम श्रृंखला छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी की निगमित पर्यावरणीय उत्तरदायित्व (CER- Corporate Environmental Responsibility ) के हिस्से हैं। जनरेशन कंपनी, विद्युत संयंत्र के समीपस्थ 11 गांवों में सीईआर के कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचा रही है।
