0 मंदिर में आज से शुरू हुआ पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव ।
कोरबा 12 फरवरी 2026 – नगर पालिक निगम केारबा की आवासीय कालोनी स्थित श्री महामृत्युंजय मंदिर से आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महामृत्युंजय मंदिर में आज 12 फरवरी से पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ है, जो 16 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा तथा इस दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन सम्पन्न किए जाएंगे।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी निगम आवासीय परिसर कोरबा में स्थित श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, यह 43वां आयोजन है। श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि आचार्य नागेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिवस आज मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, वहीं पंचांग पूजन एवं यज्ञ मण्डप प्रवेश आदि के आयोजन सम्पन्न किए गए। उन्होने बताया कि 13 फरवरी को अग्नि स्थापना एवं यज्ञ प्रारंभ आयोजन, 14 फरवरी को देवपूजन एवं यज्ञाहुति, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व, रूद्राभिषेक, देवपूजन एवं यज्ञाहुति जिसमें रूद्राभिषेक का कार्यक्रम रात्रि साढे़ 08 बजे से प्रारंभ होगा, वहीं 16 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति व वसोधारा एवं सहस्त्रधारा आदि के सुंदर धार्मिक आयोजन सम्पन्न कराए जाएंगे।

श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर समिति के द्वारा श्रद्धालुजनों, आमनागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे महाशिवरात्रि महोत्सव के परम पावन अवसर पर अपनी उपस्थिति प्रदान करें तथा आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म व पुन्य लाभ अर्जित करें।
