महासमुंद ,12 फरवरी(वेदांत समाचार)। थाना सांकरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बिजेपुर के जंगल में संचालित देशी हाथ भट्टी महुआ शराब निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 150 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह सिदार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने एनटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नहर के पास जंगल क्षेत्र में दबिश दी। वहां आरोपी शराब बनाते मिले, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश बाघ, गुलाब बाघ, रोशन बाघ, बृजेश बाघ और नरेंद्र बाघ शामिल हैं। सभी ग्राम बिजेपुर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
