Vedant Samachar

KORBA NEWS : गांव में आकर छिपा था दुष्कर्मी किया गिरफ्तार…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा ,12 फरवरी(वेदांत समाचार)। करतला पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अमृतलाल अघरिया को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिली थी कि वह गांव में आकर छिपा हुआ है। उसे आज कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि 17/2026 के प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी हुई।

एक पीडि़ता ने शिकायत की थी कि विवाह का झांसा देकर अघरिया लंबे समय से उससे जबरजस्ती कर रहा है। कई मौकों पर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो धमकी-चमकी दी जाने लगी। थक-हारकर पीडि़ता ने अपने परिजनों को इस मामले से अवगत कराया। हर तरह के रास्ते बंद होने पर पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज करने के साथ आरोपी की खोजबीन की जा रही थी लेकिन वह फरार था।

उसकी निगरानी बढ़ाई गई। एक गुप्तचर से सूचना मिली कि आरोपी बाहर से आकर अपने गांव में छिपा हुआ है। थाना प्रभारी और टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे दबोच लिया। मामले में कागजी कार्यवाही करते हुए आरोपी को आज कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Share This Article