Vedant Samachar

CG NEWS : मरच्यूरी में स्वीपर नहीं पोस्टमार्टम के लिए 7 घंटे इंतजार…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,11 फरवरी (वेदांत समाचार)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार लाए गए चार शवों को लगभग 7 घंटे बाद पोस्टमार्टम हो पाया, क्योंकि मर्चूरी में कोई स्वीपर मौजूद नहीं था। सुबह से शाम तक परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेने का इंतजार करते रहे, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। अंततः वित्त मंत्री ओपी चौधरी के हस्तक्षेप के बाद पोस्टमार्टम शुरू हो सका।

खरसिया के तेली कोट निवासी घनश्याम यादव ने बताया कि उनके साढ़ू शंकर यादव (35) ने 3 फरवरी को जहर खा लिया था। उपचार के दौरान सोमवार रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को मेडिकल कॉलेज मरच्यूरी भेज दिया। घनश्याम के अनुसार वह सुबह करीब 11 बजे अन्य परिजनों के साथ मर्चूरी पहुंचे, जहां कुल चार शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए थे।

परिजनों का आरोप है कि घंटों तक मरच्यूरी में कोई हलचल नहीं हुई। पूछने पर स्टाफ ने बताया कि मर्चूरी में दो स्वीपर पदस्थ हैं—एक छुट्टी पर है और दूसरा एक्सीडेंट में घायल है, इसलिए पोस्टमार्टम नहीं हो रहा। आखिर में एक परिजन ने मंत्री चौधरी को जानकारी दी, जब जाकर पीएम हो पाया।

जानकारी​ मिली है, मामले की जांच कराई जाएगी ^मर्चूरी में स्वीपर की अनुपस्थिति की जानकारी अभी मिली है। जांच करवाई जाएगी और वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई, इसे भी देखा जाएगा।

Share This Article