Vedant Samachar

पेंड्रा से लौटे CM साय, कुछ देर में कैबिनेट बैठक लेंगे…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर ,11 फरवरी(वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 9.45 को पेंड्रा से रायपुर लौट आए है. सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक लेंगे. मंत्रालय में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विभागीय कार्य करेंगे. शाम 5.25 को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. यह भी पढ़े भारतीय जनता पार्टी आज यानी बुधवार को समर्पण दिवस मनाएगी. पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 बजे प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पुष्पांजलि अरपित करेंगे. भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग केंद्र जारी है. आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहयोग केंद्र में समस्याएं सुनेंगे. प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव साथ रहेंगे. सहयोग केंद्र के जरिए कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास किया जा रहा है.

Share This Article