Vedant Samachar

KORBA:दीपका पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त,चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा,10 फरवरी 2026। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना दीपका पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थाना दीपका पुलिस टीम ने लोटानपारा केराकछार, धुरेना तथा सिरकीखुर्द सहित कुल पांच स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में सूरज धनुहार (19 वर्ष) निवासी लोटानपारा केराकछार, विक्रम धनुहार (27 वर्ष) निवासी धुरेना, प्रीति मारकाम (25 वर्ष) निवासी सिरकीखुर्द तथा अंताबाई धनुहार निवासी धुरेना शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article