सक्ती नगर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित

जांजगीर 27 जनवरी (वेदांत समाचार)। जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी एवम कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह के अनुमोदन पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी सक्ती की ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है। जिसमें स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में माननीय डॉ चरण दास महंत जी, राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, श्रीमती सरोजा मनहरण राठौर, मनहरण राठौर, श्रीमती सुषमा जायसवाल, डॉ चौलेश्वर चंद्राकर को, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में घनश्याम पाण्डेय, श्याम सुन्दर अग्रवाल, रिंकू आनंद अग्रवाल, महबूब खान, ईश्वर लोधी, अलका जायसवाल, हाजरा बेगम, गीता देवांगन, गिरधर जायसवाल, भीम देवांगन, रामसजीवन देवांगन, गजाधर यादव, सुकमत डेंसल, सूरज सोनी, बृजेश रोचनानी, ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी में अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, उपाध्यक्ष दिगम्बर चौबे, देवेंद्र देवांगन, नेहा अग्रवाल, कमल शर्मा, राकेश महंत, अनीता महंत, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री कालू रघुनाथ अग्रवाल चांदनी सहीस, नरेश अग्रवाल, घनश्याम देवांगन, जाहिर अली, संतोष सोनी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव रिक्की सेवक, हरीश अग्रवाल, तनवीर कुरैशी, ताहिर खान, निशा महबूब खान, विजया जायसवाल, एकसना बेगम, सुभाष देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य विकास नायक, देवेंद्र निर्मलकर, राजेश शर्मा, अनिल रोटिया, सुरेश देवांगन, बृजेश रोचलानी, मनबोध यादव, विजय बहादुर, पियूष राय, राहुल अग्रवाल, धनंजय राठौर, अमृता सिंह की नियुक्ति की गई है। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने दी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया है कि सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के कार्यकारिणी घोषणा के पश्चात अतिशीघ्र जिला कांग्रेस कार्यकारिणी भी जारी की जानी है। जिसमें सभी नामों पर अंतिम विचार कर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय को अनुमोदन के लिए सूची सौंपी जाएगी।