Vedant Samachar

Oppo K14x 5G: 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये धांसू फोन, Realme-Vivo की बढ़ेगी टेंशन!

Vedant Samachar
3 Min Read

Oppo K14x 5G Smartphone को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, ये कंपनी की नई K14 सीरीज़ का पहला मॉडल है. इस फोन को कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. अहम खासियतों की बात करें तो इस हैंडसेट में 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है. इसके अलावा स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस लेटेस्ट ओप्पो मोबाइल फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर का भी साथ मिलता है. कंपनी का दावा है कि ये फोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है. सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है.

Oppo K14x 5G Price in India
भारतीय बाजार में इस Oppo स्मार्टफोन के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14999 रुपए तय की गई है. वहीं, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16999 रुपए है. लॉन्च ऑफर के तहत SBI, HDFC बैंक और ICICI बैंक कार्ड पर 1500 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा.

Oppo K14x 5G Alternatives
इस ओप्पो स्मार्टफोन की टक्कर Nothing Phone 2 Pro, realme P4x 5G, vivo T4x 5G और MOTOROLA G86 Power 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देता है.

Oppo K14x 5G Specifications
स्क्रीन: इस फोन में 6.75 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1125 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है.
ऑपरेटिंग सिस्टम: डुअल सिम वाला ये फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है.
प्रोसेसर: इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा कोर चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU का इस्तेमाल हुआ है.
कनेक्टिविटी: फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.4, वाई-फाई 5, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, जीपीएस, ग्लोनास और QZSS का भी सपोर्ट मिलता है.
कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है.
बैटरी: 6500mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Share This Article