बिलासपुर,10 फरवरी(वेदांत समाचार)। एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन की अध्यक्षता में दिनांक 09 फरवरी 2026 को एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित बिलासपुर भवन में एसईसीएल संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। श्रम संगठनों द्वारा दिनांक 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के संबंध में इस बैठक का आयोजन किया गया था।
बैठक में निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना रमेश चन्द्र महापात्र तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि – नाथूलाल पांडेय (एचएमएस), सुजीत सिंह (बीएमएस), अजय विश्वकर्मा (एटक), गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमसी), वी. एम. मनोहर (सीटू) एवं एके खुल्लर (सीएमओएआई), एवं मुख्यालय के संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में प्रबंधन ने श्रमिक संगठनों से 09 फरवरी 2026 को देश के विभिन्न श्रम संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल में भाग ना लेने एवं कोयला उत्पादन सुचारू रूप से जारी रखने में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में एक प्रस्तुति के माध्यम से कंपनी की उत्पादन एवं उत्पादकता के बारे में जानकारी दी गई।
