Vedant Samachar

शासकीय इं. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न

Vedant Samachar
3 Min Read

कोरबा,09 फरवरी(वेदांत समाचार)। शासकीय इं. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा में आज 09 फरवरी 2026 को वार्षिकोत्सव के अंतर्गत आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर खेलों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का परिचय दिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणु बाला शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अध्ययन के साथ खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. बी. एस. राव ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं तथा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निर्माण संभव है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न पारंपरिक खेल विधाओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने कौशल, संतुलन, सहनशक्ति और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फुगड़ी ओपन प्रतियोगिता में सामूहिक समन्वय और पारंपरिक खेल संस्कृति की झलक देखने को मिली। विद्यार्थी वर्ग में रथ कुमारी राठिया प्रथम, दुर्गा राठिया द्वितीय और करण केंवट तृतीय रहे। स्टाफ वर्ग में डॉ. दिनेश श्रीवास प्रथम, देव कुमारी द्वितीय और वीरेंद्र श्रीवास तृतीय स्थान पर रहे।

चम्मच दौड़ में महिला वर्ग में पूजा सिंह प्रथम, आस्था निर्मलकर द्वितीय और संध्या तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में आदर्श केशरवानी प्रथम और गौरव आदित्य द्वितीय रहे। स्टाफ महिला वर्ग में अनम खान प्रथम, पूर्वा रानी साहू द्वितीय और मधु कंवर तृतीय रहीं। स्टाफ पुरुष वर्ग में देव सिंह प्रथम, अजय विजय मानिकपुरी द्वितीय और वीरेंद्र श्रीवास तृतीय रहे।

रस्सी कूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग में संगीता शाह प्रथम, काजल द्वितीय और संध्या नाहक तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में अजय प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय और गौरव आदित्य तृतीय रहे। स्टाफ महिला वर्ग में रूपमती मरावी प्रथम, प्रिया कौर द्वितीय और अर्पणा कुजूर तृतीय रहीं। स्टाफ पुरुष वर्ग में राज कुमार राठौर प्रथम, वीरेंद्र श्रीवास द्वितीय और डॉ. सर्वेश सिंह तृतीय रहे।

गिल्ली–डंडा प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रियंका महिलांगे प्रथम, किरण कंवर द्वितीय और याशमिन खान तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में ध्रुव पटेल प्रथम, लक्ष्मी नारायण पटेल द्वितीय और खगेश साहू तृतीय रहे। धीमी सायकल दौड़ में महिला वर्ग में रेणुका प्रथम, सृष्टि पैकरा द्वितीय और यास्मीन खान तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में खगेश साहू प्रथम, विक्की मेहर द्वितीय और चंद्रशेखर यादव तृतीय स्थान पर रहे।

सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. बी. एस. राव द्वारा किया गया। विद्यार्थियों और स्टाफ की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफल और स्मरणीय रहा।

Share This Article