Vedant Samachar

परसाखोला में झेरिया बरेठ धोबी समाज बालको इकाई का वन भोज संपन्न

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,09 फरवरी(वेदांत समाचार)। झेरिया बरेठ धोबी समाज, BALCO इकाई के तत्वावधान में परसाखोला में वन भोज कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के आराध्य संत गाडगे महाराज की पूजा-अर्चना से की गई।

इस अवसर पर समाज के कोरबा परिक्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों—सदानंद बरेठ (कोषाध्यक्ष) एवं संजय निर्मलकर (उपाध्यक्ष)—का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं एवं नारी शक्ति का परिचय कराया गया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ टी.आर. बरेठ, पूरन कर्ष (बालको इकाई अध्यक्ष), गिरधारी बरेठ (कोषाध्यक्ष), रवि शंकर बरेठ, कोरबा इकाई अध्यक्ष दिगंबर कर्ष, विधायक प्रतिनिधि हेमलता निर्मलकर सहित सत्यनारायण कर्ष, संतोष कर्ष, रोशन कर्ष, राहुल कर्ष, राजकुमार बरेठ, प्रदीप निर्मलकर एवं जगमोहन बरेठ उपस्थित रहे।

नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी भी उल्लेखनीय रही, जिनमें चंद्रकला निर्मलकर, आराधना बरेठ, सती कर्ष, राधिका बरेठ, ममता कर्ष, नीतू कर्ष, रजनी बरेठ एवं जयंती बरेठ शामिल थीं। बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

अंत में गिरधारी बरेठ ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article