Vedant Samachar

PM श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 में कक्षा 12वीं का विदाई समारोह संपन्न

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,09 फरवरी(वेदांत समाचार)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4, कोरबा में कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य बी.एस. अहीरे एवं वरिष्ठ स्नातकोत्तर शिक्षक जी.आर. जांगड़े सहित शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

सरस्वती वंदना के पश्चात कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों एवं कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक गीतों एवं समूह नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने ‘तेरी है ज़मीं तेरा आसमान’, ‘सपने रे’, ‘आंखें खुली हों या बंद’, ‘मौजा ही मौजा’, ‘काली एक्टिवा’, ‘काला चश्मा’, ‘अफगान जलेबी’ एवं ‘आपका क्या होगा जनाबे अली’ जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य बी.एस. अहीरे ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर उपयोगी सुझाव दिए। शिक्षक संजय कुमार राजपूत ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन स्तुति, अन्वेषा गुहा, पियूष वर्मा एवं अक्षित सोनी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने भावुक वातावरण में विद्यालय एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article