Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ में तीन मासूमों के साथ महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल बंद होने से गहराया रहस्य…

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,09 फरवरी(वेदांत समाचार)। न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, महिला पांडातराई से अपने बच्चों को साथ लेकर मायके जाने के लिए बिलासपुर के लिए निकली थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची।

सफर के दौरान अचानक महिला का मोबाइल फोन बंद हो गया, जिसके बाद से परिजनों का उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया है। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने हर संभावित जगह पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर अंततः सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक साथ चार लोगों के गायब होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और बच्चों की तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कवायद शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द उनका पता लगाया जा सके।

Share This Article