टोक्यो,09 फरवरी । जापान के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रविवार को हुए आम चुनावों में प्रधानमंत्री सनाई तकाइची के नेतृत्व वाले गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। तकाइची की इस शानदार जीत के बाद भारत और जापान के बीच रणनीतिक संबंधों के और अधिक प्रगाढ़ होने की संभावना जताई जा रही है।
352 सीटों के साथ ‘ऐतिहासिक’ जनादेश 465 सदस्यों वाले जापानी निचले सदन में सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) और जापान इनोवेशन पार्टी के गठबंधन ने कुल 352 सीटों पर कब्जा जमाया है। जापानी मीडिया आउटलेट्स और प्रसारक एनएचके (NHK) ने इस परिणाम को तकाइची के नेतृत्व पर जनता की गहरी मुहर और एक ऐतिहासिक जीत करार दिया है।
टोक्यो (वीएनएस)। जापान के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रविवार को हुए आम चुनावों में प्रधानमंत्री सनाई तकाइची के नेतृत्व वाले गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। तकाइची की इस शानदार जीत के बाद भारत और जापान के बीच रणनीतिक संबंधों के और अधिक प्रगाढ़ होने की संभावना जताई जा रही है।
352 सीटों के साथ ‘ऐतिहासिक’ जनादेश 465 सदस्यों वाले जापानी निचले सदन में सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) और जापान इनोवेशन पार्टी के गठबंधन ने कुल 352 सीटों पर कब्जा जमाया है। जापानी मीडिया आउटलेट्स और प्रसारक एनएचके (NHK) ने इस परिणाम को तकाइची के नेतृत्व पर जनता की गहरी मुहर और एक ऐतिहासिक जीत करार दिया है।
पीएम मोदी ने दी बधाई: रणनीतिक साझेदारी पर जोर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए सनाई तकाइची को इस बड़ी जीत पर बधाई दी। पीएम मोदी ने भारत-जापान संबंधों के वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों देशों की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी दुनिया में शांति, स्थिरता और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है।
भविष्य की नई ऊंचाईयां पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री तकाइची के कुशल नेतृत्व में भारत और जापान के मैत्रीपूर्ण संबंध भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक विकास के मोर्चे पर दोनों देशों का साथ आना अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
