गरियाबंद,09 फरवरी(वेदांत समाचार)। जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में उस समय असामान्य स्थिति बन गई, जब स्कूल के सैकड़ों छात्र एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। निलंबन के बाद पुनः बहाल होकर स्कूल लौटी प्राचार्य के खिलाफ । सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र स्कूल परिसर से कलेक्ट्रेट की ओर नारेबाजी करते हुए रवाना हुए।
बच्चों का साफ कहना था कि वे वर्तमान प्राचार्य को विरोध करते और “ प्रदर्शन के दौरान छात्र लगातार नारे लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते नजर आए। हालांकि, इस मामले पर अभी तक शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन छात्रों की बड़ी संख्या और सीधे कलेक्ट्रेट तक पहुंचने की कोशिश को देखते हुए मामला अब प्रशासन के संज्ञान में आ चुका है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रशासनिक निर्णय पर निर्भर करेगी।
