Vedant Samachar

भानपुरी स्थित रायपुर टार प्रोडक्ट्स में भीषण आग, चार दमकल दल मौके पर

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 07 फरवरी 2026। खमतराई थाना क्षेत्र के भानपुरी इलाके में स्थित रायपुर टार प्रोडक्ट्स में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

खमतराई थाना प्रभारी (SHO) राजेश सिंह ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना फिलहाल नहीं है। एहतियातन आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया गया है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था।

Share This Article