[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनी सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की दिशा में मजबूत कदम

सामाजिक सहायता पेंशन योजना अंतर्गत जिले में अब तक 70014 हजार हितग्राही लाभान्वित

सूरजपुर,07 फरवरी(वेदांत समाचार) । राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में सतत और प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के साथ संचालित योजनाओं ने वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं, निराश्रितों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सहायता पेंशन योजना अंतर्गत जिले में अब तक 70014 हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया जा रहा है। पेंशन वितरण में शत प्रतिशत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के साथ पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की गई है।

दिव्यांगजनों के लिए सशक्तिकरण के ठोस कदम

दिव्यांगजन कल्याण के अंतर्गत अब तक 5230 विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। 546 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया है। जिससे दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता को बल मिला है। साथ ही विशेष विद्यालयों एवं पुनर्वास केंद्रों के विस्तार से उन्हें शिक्षा और पुनर्वास की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सियान हेल्पलाइन केंद्र के माध्यम से बुजुर्गों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया गया है।

वृद्धाश्रम एवं नशा मुक्ति देखभाल गृहों के माध्यम से निराश्रित एवं उपेक्षित व्यक्तियों को आश्रय पहचान और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के हर वर्ग की सुरक्षा की भावना के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह पहल न केवल संवेदनशील शासन का उदाहरण हैं। बल्कि समावेशी विकास को जमीन पर उतारने की सशक्त मिसाल भी हैं।जिससे सूरजपुर सहित पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय और समानता को नई दिशा मिली है।

[metaslider id="133"]