Vedant Samachar

KORBA:वीएसके एप में शिक्षकों की उपस्थिति पर चर्चा हाई कोर्ट के फैसले पर अमल करने की मांग

Vedant samachar
2 Min Read
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोरबा का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को कलेक्टर से मिला।

कोरबा,06 फरवरी (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोरबा का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को कलेक्टर से मिला। प्रतिनिधियों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान वीएसके एप में शिक्षकों की उपस्थिति पर कलेक्टर से चर्चा की गई। साथ ही मांग पत्र में कहा है कि सरकार हाई कोर्ट के फैसले पर अमल करे। मांगों में हाई कोर्ट बिलासपुर के निर्णय के अनुसार शासन स्तर से प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन देने सहित 20 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पेंशन, पूर्व सेवा की गणना कर क्रमोन्नति देने, टेट की अनिवार्यता समाप्त करने, वीएसके एप के स्थान पर बॉयोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने सहित आदि शामिल हैं।

वीएसके एप से उपस्थित दर्ज करने में हो रही कठिनाई से कलेक्टर को अवगत कराया। ज्ञापन बीईओ, एसडीएम व सीएमओ को भी दिया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा दिए गए निर्णय पर चर्चा, जिला स्तरीय शिक्षक समस्याओं पर चर्चा, संघीय गतिविधियों पर रणनीति, मधुलिका दुबे राज्यपाल शिक्षिका और राजेंद्र नायक जिला स्तरीय पुरस्कृत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

एसके दिनकर को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई और संघीय कैलेंडर वितरित किया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत, नरेंद्र चंद्रा, बुद्धेश्वर सोनवानी, राजेंद्र नायक, सत्य प्रकाश खांडेकर, ओमप्रकाश खांडे, रमेश जांगड़े, शिशुपाल प्रभाकर, राधे मोहन तिवारी, मधुलिका दुबे, अरुंधति मिश्रा, पुष्पा राठौर, मनीराम साहू, बाबूलाल बरेठ, सुनील थवाईत आदि उपस्थित रहे।

Share This Article