0 घंटाघर से रविशंकर नगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर निगम ने महाआयोजन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
0 प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में होगा आयोजन
0 आयोजन में आने वाले वाहनों की पार्किंग हेतु विभिन्न 06 स्थानों पर बनाए गए 06 पार्किंग स्थल
कोरबा 05 फरवरी 2026 – एक ही बैनर में स्वच्छता शपथ पर 01 घंटें की समयसीमा में 10 हजार से अधिक हस्ताक्षर कर अपने कोरबा शहर को गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड का ताज पहनाने के लिए 06 फरवरी को प्रातः 10 बजे घंटाघर से रविशंकर नगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर कोरबावासी जुटेगंे, बैनर पर हस्ताक्षर करेंगे तथा ऊर्जाधानी कोरबा को एक बड़ी उपलब्धि से अलंकृत करेंगे। प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत व पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में यह महाअभियान आयोजित है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा उक्त मुख्य मार्ग पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, तो वहीं आयोजन में आने वाले वाहनों, बस आदि की पार्किंग हेतु विभिन्न स्थानों पर 06 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
यहाॅं उल्लेखनीय है कि महासंकल्प 2026 के बैनर तले नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर के पुराने रिकार्ड को तोड़कर नया रिकार्ड बनाने एवं गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड कोरबा के नाम हासिल करने हेतु 06 फरवरी को घंटाघर से रविशंकर शुक्लनगर मुख्य मार्ग पर प्रातः 10 बजे से वृहद आयोजन रखा गया है, इस वृहद आयोजन में 10 हजार से अधिक हस्ताक्षर एक घंटे की समयसीमा में कराने का लक्ष्य है ताकि पुराने रिकार्ड को क्रेक कर एक नया रिकार्ड कायम किया जा सके। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में निगम ने इस महाआयोजन की सभी तैयारियाॅं पूरी कर ली है।

280 मीटर बैनर, 14 जोन, 70 सेक्टर
एक ही बैनर में स्वच्छता शपथ पर 10 हजार से अधिक हस्ताक्षर 01 घंटे की समयसीमा में करने केे लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु घंटाघर से रविशंकर नगर की ओर जोन वाले मुख्य मार्ग पर यह आयोजन 06 फरवरी को प्रातः 10 बजे रखा गया है, इस हेतु 280 मीटर लंबाई का एक बैनर लगाया जाएगा, जिसे आवश्यक व्यवस्था के मद्देनजर 14 जोन व 70 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहाॅं पर जोनल व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती रहेगी, जो सेक्टर समन्वयक व वालेटियर के माध्यम से व्यवस्थाओं को संभालेंगे।
सेक्टरवार 06 पार्किंग स्थल निर्धारित
निर्धारित पार्किंग स्थलों के अनुसार सेक्टर क्र. 01 से 11 तक के लिए पार्किंग क्रमांक 01 मुड़ापार हेलीपेड को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जहाॅ पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारबंधुओं, कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों, वन विभाग, चेम्बर आफ कामर्स, रेडक्रास सोसायटी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, नमामी हसदेव व समाज, आमनागरिक, पुलिस विभाग एवं बैंक कर्मियो के वाहन खडे़ किए जाएंगे। इसी प्रकार सेक्टर क्र. 12 से 23 तक के लिए पार्किंग क्रमांक 02 ओपन थियेटर मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जहाॅं पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, मेडिकल व नर्सिंग कालेज, छत्तीसगढ़ शासन, एन.टी.पी.सी., एसईसीएल, बालको, के.एन.कालेज, मिनीमाता कालेज, शासकीय महाविद्यालय, अग्रसेन कालेज, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व जिला ओलंपिक संघ के वाहनों की पार्किंग की जाएगी। इसी प्रकार सेक्टर क्र. 24 से 35 तक के लिए पार्किंग क्रमांक 03 आर.पी.नगर दशहरा मैदान में पार्किंग स्थल बनाया गया है, जहाॅं पर सेजेस कन्या साडा कोरबा, सरस्वती शिशुमंदिर सीएसईबी केारबा पूर्व, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी कोरबा व सेजेस एनसीडीसी कोरबा की बसें व वाहन खडे़ किए जाएंगे। वहीं सेक्टर क्र. 36 से 47 तक के लिए पार्किंग क्रमांक 04 सुभाष चैक से सबस्टेशन की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पार्किंग स्थल रहेगा, जहाॅं पर न्यू एरा पब्लिक स्कूल, सेंट जेविर्यस पब्लिक स्कूल, सेंट पेलौटी पब्लिक स्कूल रविशंकर नगर, डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल टीपीनगर, डीपीएस स्कूल बालको एवं एमजीएम स्कूल बालको के वाहन खडे़ किए जाएंगे। इसी प्रकार सेक्टर क्र. 48 से 59 तक के लिए भी पार्किंग क्रमांक 05 सुभाष चैक से सबस्टेशन रोड पर पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है, जहाॅं पर प्रयास विद्यालय डिंगापुर, प्रयास विद्यालय डिंगापुर व संस्कार भारती, निर्मला स्कूल रिसदी, निर्मला स्कूल कोसाबाड़ी, ब्लू वर्ड पब्लिक स्कूल, केरियर पब्लिक स्कूल, गायत्री विद्यालय सीएसईबी बुधवारी, गायत्री विद्यालय रानी रोड कोरबा, सरस्वती शिशु मंदिर सीतामणी, सेजेस अंग्रेजी माध्यम पम्प हाउस, लायंस स्कूल टीपीनगर व सीतामणी तथा बीकन स्कूल एसईसीएल व बीकन स्कूल सीएसईबी के वाहन खडे़ किए जाएंगे। इसी प्रकार सेक्टर क्र. 60 से 70 तक के लिए पार्किंग क्रमांक 06 शिवाजीनगर उद्यान के पास पुरानी रेलवे लाईन के समीप पार्किंग स्थल बनाया गया है, जहाॅं पर महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिला ओलपिंक संघ, मितानिन, स्वच्छता दीदी, सफाई मित्र, निगम के अधिकारी कर्मचारी, एनयूएलएम, महिला स्वसहायता समूह सदस्यों आदि के वाहन खडे़ किए जाएंगे। निगम प्रशासन द्वारा सर्वसंबंधितों से आग्रह किया गया है कि वे उनके लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़ा करें तथा वहाॅं से कार्यक्रम स्थल हेतु उचित मार्ग से प्रस्थान करें ताकि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।



