Vedant Samachar

BREAKING NEWS:बीजापुर में नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर

Vedant samachar
1 Min Read

बीजापुर। पेद्दागेलूर जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भयानक मुठभेड़ की खबर आ रही है। घटना के दौरान नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर भी मिली है। मौके पर DRG, CRPF और कोबरा जवानों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला है और नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज किया है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से AK-47 राइफल भी बरामद की है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में अब भी सतर्क हैं और शेष नक्सलियों की तलाश में कार्रवाई जारी है।

Share This Article