Vedant Samachar

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज से शुरू हुआ सहयोग केन्द्र

Vedant Samachar

रायपुर ,03 फरवरी(वेदांत समाचार)। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आज मंगलवार 3 फरवरी से सहयोग केंद्र पुनः शुरू होगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल आज सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे, उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय रहेंगे।

वहीं 4 फरवरी को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल सहयोग केंद्र में समस्याएँ सुनकर समाधान करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी रहेंगे। प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आगामी 5 फरवरी को सहयोग केंद्र में प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन के साथ उपस्थित रहेंगे। 6 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू उपस्थित रहेंगीं।

Share This Article