[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से आरक्षक की दर्दनाक मौत…

सूरजपुर,03 फरवरी(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ने एक बार फिर जान ले ली। विश्रामपुर थाना में पदस्थ आरक्षक अभय पांडे की सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक अभय पांडे 10वीं बटालियन सिलफिली में आयोजित फिटनेस ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। ट्रेनिंग से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

[metaslider id="133"]