रायपुर,02 फरवरी(वेदांत समाचार) । थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 06 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना तेलीबांधा क्षेत्र में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में विशेष अभियान चलाकर पुलिस टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से छह वारंटियों को दबोचने में सफलता पाई। सभी गिरफ्तार आरोपी मारपीट से जुड़े प्रकरणों में वांछित थे और काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे।
गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटियों में प्रिंस गोपाल उर्फ काउ, पिता सीनू गोपाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी देवारपारा सुभाष नगर थाना तेलीबांधा तथा सोमेश साहू, पिता परमेश्वर साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्याम नगर तेलीबांधा, स्थाई पता राई कोना थाना सरशिव जिला सारंगढ़ शामिल हैं।
इसके अलावा गिरफ्तार अन्य वारंटियों में ढालेंद्र यदू उर्फ गुड्डू, पिता आत्माराम यादव, उम्र 33 वर्ष, निवासी ब्रम्हदेव नगर जैतखम्भ के पास थाना तेलीबांधा रायपुर; श्री गणेश राव, पिता डी. निरंजन राव, उम्र 18 वर्ष, निवासी जल विहार कॉलोनी शुलम के पीछे; मनोज बाघमार, पिता आशिष बाघमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी जोरा मोदी मेडिकल के सामने वाली गली थाना तेलीबांधा रायपुर तथा गौरव कुमार यादव, पिता स्व. राजेश यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी मोदी मेडिकल के सामने जोरा थाना तेलीबांधा रायपुर के नाम शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। थाना तेलीबांधा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



