Vedant Samachar

रायपुर पुलिस की तत्परता, दो घंटे के भीतर दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,02 फरवरी(वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर के थाना डीडी नगर क्षेत्र में परिजनों द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के सहेली के साथ बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। सूचना मिलते ही थाना डीडी नगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया और दोनों नाबालिग बालिकाओं की तलाश शुरू की गई।

पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता का सहारा लेते हुए संभावित लोकेशन का पता लगाया गया। साथ ही रेलवे विभाग से भी समन्वय स्थापित किया गया, जिससे बालिकाओं की आवाजाही से जुड़े सुराग मिल सके। त्वरित और समन्वित प्रयासों के चलते पुलिस टीम ने महज दो घंटे के भीतर दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बरामद की गई दोनों बालिकाएं सुरक्षित अवस्था में हैं और किसी भी प्रकार की अनहोनी की पुष्टि नहीं हुई है। आवश्यक पूछताछ और औपचारिक प्रक्रिया के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

थाना डीडी नगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article