Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा : सारागांव पुलिस ने 3 लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

Vedant Samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा,02 फरवरी(वेदांत समाचार)। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जो काफी समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सारागांव पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रभावी कार्रवाई की और तीन स्थाई वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटियों में महेंद्र कुमार कश्यप निवासी कमरीद, देवीप्रसाद बरेट निवासी चोरिया तथा नरेंद्र सूर्यवंशी निवासी मोहगांव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी थे और ये लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, थाना प्रभारी सारागांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। अभियान को सफल बनाने में प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े तथा आरक्षक शंकर जय किशन और रामायण कंवर का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Share This Article