Vedant Samachar

सप्ताह के पहले ही दिन सोने की कीमत में बड़ा बदलाव! 1.20 लाख के करीब एक तोला का भाव, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Vedant Samachar
5 Min Read

नई दिल्ली,02 फरवरी : फरवरी की शुरुआत में सोने की कीमतों में एक बार फिर नरमी देखने को मिली है। गुडरिटर्न के मुताबिक आज 2 फरवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये गिरकर 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मुंबई में भी 24 कैरेट गोल्ड 10 रुपये सस्ता होकर 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कमजोर वैश्विक संकेतों, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने पर दबाव बना हुआ है।

हफ्तेभर में बढ़त, लेकिन आज हल्की नरमी
हालांकि आज सोने के दाम गिरे हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो सोने में मजबूती बनी हुई है। बीते सात दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1380 रुपये बढ़ी है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1260 रुपये महंगा हुआ है। यानी लंबे समय के लिहाज से सोने में अब भी मजबूती दिखाई दे रही है, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत (रुपये में)

मात्राआज की कीमतकल की कीमतबदलाव
1 ग्राम₹12,058₹12,059– ₹1
8 ग्राम₹96,464₹96,472– ₹8
10 ग्राम₹1,20,580₹1,20,590– ₹10
100 ग्राम₹12,05,800₹12,05,900– ₹100

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के ताजा रेट
गुडरिटर्न के अनुसार, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,47,340 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,20,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,60,570 रुपये, 22 कैरेट 1,47,190 रुपये और 18 कैरेट 1,20,430 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,62,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (रुपये प्रति 10 ग्राम)

शहर18 कैरेट सोना22 कैरेट सोना24 कैरेट सोना
दिल्ली₹1,20,580₹1,47,340₹1,60,720
मुंबई₹1,20,430₹1,47,190₹1,60,570
अहमदाबाद₹1,20,480₹1,47,240₹1,60,620
चेन्नई₹1,27,990₹1,48,990₹1,62,540
कोलकाता₹1,20,430₹1,47,190₹1,60,570
हैदराबाद₹1,20,430₹1,47,190₹1,60,570
जयपुर₹1,20,580₹1,47,340₹1,60,720
भोपाल₹1,20,480₹1,47,240₹1,60,620
लखनऊ₹1,20,580₹1,47,340₹1,60,720
चंडीगढ़₹1,20,580₹1,47,340₹1,60,720

अन्य बड़े शहरों में क्या हैं भाव
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि भोपाल और अहमदाबाद में यह 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड 1,60,570 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अलग-अलग शहरों में टैक्स और मांग के कारण रेट में हल्का अंतर देखने को मिलता है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (रुपये प्रति ग्राम)

दिनांक24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना
फ़रवरी 02, 2026₹16,072 (-1)₹14,734 (-1)
फ़रवरी 01, 2026₹16,073 (0)₹14,735 (0)
जनवरी 31, 2026₹16,073 (-862)₹14,735 (-790)
जनवरी 30, 2026₹16,935 (-965)₹15,525 (-885)
जनवरी 29, 2026₹17,900 (+1,177)₹16,410 (+1,080)
जनवरी 28, 2026₹16,723 (+513)₹15,330 (+470)
जनवरी 27, 2026₹16,210 (0)₹14,860 (0)
जनवरी 26, 2026₹16,210 (+169)₹14,860 (+155)
जनवरी 25, 2026₹16,041 (0)₹14,705 (0)
जनवरी 24, 2026₹16,041 (+311)₹14,705 (+285)

चांदी में भी कमजोरी, वैश्विक असर साफ
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। 2 फरवरी की सुबह चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 3,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि पिछले एक सप्ताह में चांदी के दाम करीब 15,000 रुपये बढ़े हैं। 30 जनवरी को चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों की कमजोरी, डॉलर में तेजी और निवेशकों की मुनाफावसूली का असर फिलहाल कीमती धातुओं पर साफ नजर आ रहा है।

Share This Article