फरवरी महीने में पड़ने वाले सोमवार को भगवान शिव के चमत्कारी उपायों को लेकर श्रद्धालुओं में आस्था देखी जा रही है, मान्यता है कि सामान्य सोमवार को भी शिव पूजा करने से धन की अड़चनें दूर होती हैं,
विवाह और नौकरी से जुड़ी बाधाएँ कम होती हैं और मानसिक तनाव में राहत मिलती है, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सुबह शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित कर “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप, बेलपत्र चढ़ाना, सफेद वस्तुओं का दान और सोमवार व्रत करना विशेष फलदायी माना जाता है, वहीं चंद्र दोष या मानसिक अशांति से परेशान लोगों के लिए दूध में मिश्री मिलाकर अभिषेक करना लाभकारी बताया गया है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फरवरी के सोमवार पर किए गए ये उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।



