Vedant Samachar

सिर पर हमला और लूटपाट का खौफनाक तरीका, 8 आरोपी गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल…

Vedant Samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा ,01 फरवरी(वेदांत समाचार)। जिले में लूटपाट और जानलेवा हमलों से दहशत फैलाने वाले खतरनाक गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 5 अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम देने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है।

लगातार सिर पर हमला कर लूटपाट करना इन बदमाशों का तरीका था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, वाहन, मोबाइल और नकदी समेत करीब 4 लाख 9 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश किया है। दिनांक 27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में आरोपियों ने सुनसान रास्तों पर राहगीरों को रोककर बेरहमी से हमला किया।

वारदात में 13 लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि एक पीड़ित कोमा में है और रायपुर अस्पताल में इलाज जारी है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कचंदा गांव के पास नहर पार कच्चे रास्ते में आरोपियों ने एक के बाद एक तीन घटनाओं को अंजाम दिया, जहां पीड़ितों के सिर पर रॉड और डंडे से जानलेवा हमला कर मोबाइल और नकदी लूटी गई।

Share This Article