Vedant Samachar

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिरपुर दौरे पर, सिरपुर महोत्सव में होंगे शामिल

Vedant Samachar
1 Min Read

महासमुंद ,01 फरवरी(वेदांत समाचार) । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिला महासमुंद के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय शाम 4:00 बजे रायपुर हेलीपेड से प्रस्थान कर 4:20 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान स्थित सिरपुर हेलीपेड पहुंचेंगे।

इसके बाद वे शाम 4:30 बजे आयोजित सिरपुर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह महोत्सव सिरपुर की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रमुख आयोजन माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और पर्यटक शामिल होते हैं। कार्यक्रम में सहभागिता के उपरांत मुख्यमंत्री साय शाम 6:05 बजे सिरपुर हेलीपेड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Share This Article