[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

बालको नगर में कमलिनी एमजीएम नर्सरी स्कूल का वार्षिक खेल उत्सव संपन्न

कोरबा। बालको नगर स्थित कमलिनी एमजीएम नर्सरी स्कूल में गुरुवार को वार्षिक खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्य सुमा जोसेफ ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आरपी बालको के मुख्य परिचालन अधिकारी मनोज ओझा एवं उनकी धर्मपत्नी दिव्या ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में स्कूल के उपाध्यक्ष रेवरेंड फादर जोसेफ, सनी जॉन तथा सचिव जोशी जेम्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने खेल उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यूकेजी एवं एलकेजी के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक परेड एवं पीटी ड्रिल का प्रदर्शन किया गया, वहीं नर्सरी एवं प्री-नर्सरी के नन्हे विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता हाउस एवं विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ खेल उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

[metaslider id="133"]