Vedant Samachar

एचटीपीएस ने स्वामी आत्मानंद स्कूल जमनीपाली के बच्चों का कराया सेमिनार एवं कॅरियर काउंसिलिंग

Vedant Samachar
3 Min Read

0 एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के समीपस्थ 11 गांवों के स्कूली बच्चों के लिए सिपेट की मदद से सेमिनार व कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन

कोरबा 30 जनवरी 2026- हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम की ओर से नई परियोजना 2×660 मेगावाट विद्युत संयंत्र के समीपस्थ गांवों के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) की मदद से दो दिवसीय सेमिनार व कॅरियर काउंसिलिंग कराया गया। छग. स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी निगमित पर्यावरणीय उत्तरदायित्व (CER- Corporate Environmental Responsibility )के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी, हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम के समीपस्थ 11 गांवों में सीईआर के कार्यों को विस्तारित कर रही है। अभी तक चिन्हांकित सात स्थानों पर सेमिनार व कॅरियर काउंसिलिंग की जा चुकी है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रजी माध्यम स्कूल एनटीपीसी, जमनीपाली में 27 एवं 28 जनवरी को दो दिवसीय सेमिनार एवं कॅरियर काउंसिलिंग आयोजित की गई। इसमें एचटीपीएस के समीपस्थ ग्राम अयोध्यापुरी, जमनीपाली, स्याहीमुड़ी और पंडरीपानी के स्कूली बच्चे लाभान्वित हुए। यह आयोजन मुख्य अभियंता एचके. सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता (तकनीकी एवं सहायक सेवाएं) एमके. गुप्ता के निर्देशन में प्रशिक्षण विभाग द्वारा कराया गया।

सिपेट कोरबा के प्रशिक्षकों की टीम में रजनीश पांडेय, नीतीश कुमार शामिल रहे। प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा के लिए विषय चयन, 12 वीं के बाद स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विषयों में विस्तार से बताया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में जानकारी देते हुए लक्ष्य के अनुरूप तैयारी एवं व्यक्तित्व विकास के भी सुझाव दिए। इसके साथ ही प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को सिपेट की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। प्लास्टिक उत्पाद निर्माण तकनीक (इंजेक्शन मोल्डिंग, ब्लो-मोल्डिंग इत्यादि) के अंतर्गत उत्पादक मशीनों की कार्यप्रणाली, रखरखाव एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्लास्टिक के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य अभिमन्यु साहू, वरिष्ठ व्याख्याता एसएस. खान, एचटीपीएस से अधीक्षण अभियंता (प्रशिक्षण) सुमित सिंह, कार्यपालन अभियंता (प्रशिक्षण) मनोज मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी बसंत शाहजीत एवं नई परियोजना से अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article