Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ सरकार ने मेला को देखते हुये शराब दुकानें 15 दिनों तक बंद रहेगी.. देशभर से साधु संत पहुंचेंगे

Vedant Samachar
2 Min Read

गरियाबंद,30 जनवरी (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ मेले की शुरूआत आज से को गई है। 15 दिनों तक चलने वाले मेले में देशभर से साधु संत पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने मेला को देखते हुये राजिम कुंभ कल्प मेला से लगे जिले और आसपास की शराब दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया है। इस अवधि में शराब दुकानें 15 दिनों तक बंद रहेगी।

इतना ही नहीं बल्कि मेला क्षेत्र के आसपास किसी भी तरह से मांस-मटन की बिक्री भी प्रतिबंधित रहेगा। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट कर राजिम कुंभ कल्प 2026 के लिए उन्हें आमंत्रित किया। यह भेंट मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई, जहां मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियों और महत्व पर विस्तार से चर्चा की।राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर क प्रमुख प्रतीक है।

यह कुंभ मेला परंपरा से प्रेरित विशाल स्नान पर्व है, जिसमें लाखों भक्तगण भाग लेते हैं। वर्ष 2026 का यह कल्प विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह राज्य की पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने का अवसर प्रदान करेगा। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के दौरान पारंपरिक स्नान, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक उत्सव आयोजित किए जाएंगे, जो पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।

Share This Article