कोरबा,28 जनवरी (वेदांत समाचार)। सामाजिक सरोकार के तहत महिलाओं की संस्था उड़ान द्वारा क्लॉथ डोनेशन कैम्प के माध्यम से जरूरतमंदों को वस्त्रों का वितरण किया गया। बुधवार, 28 जनवारी को एनटीपीसी, जमनीपाली क्षेत्र की संस्था उड़ान की अध्यक्ष नीलांजना सेन एवं सचिव माधुरी चौहान साहू के नेतृत्व में यह सेवा कार्य सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में आयोजित हुआ। क्लॉथ डोनेशन कैम्प के माध्यम से उड़ान से जुड़ीं महिला सदस्यों ने जरूरतमंदों को कई प्रकार के वस्त्रों का वितरण किया। वस्त्र प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों ने संस्था की इस पहल की सराहना की और आभार जताया।
सेवा कार्य में शोभा तिवारी, कृष्णा मित्रा, शकुंतला राठौर, सोनी कर्ष ने भी सहभागिता की। उड़ान की सदस्यों ने बताया कि संस्था का मूल उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करते हुए मानव सेवा को बढ़ावा देना है। अध्यक्ष नीलांजना सेन एवं सचिव माधुरी चौहान साहू ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकार तथा महिला सशक्तिकरण के कार्यों से जुड़ी हुई है।
संस्था की ज्यादातर सदस्य गृहणियां हैं जो घरेलू जिम्मेदारियों के निवर्हन के साथ समाजहित का भी ध्यान रखने का प्रयास करती हैं।



