Vedant Samachar

रेलकर्मी ने फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से किया रेप प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन…

Vedant Samachar
3 Min Read

बिलासपुर ,27 जनवरी (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में रेलवे कर्मचारी ने फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन भी करवा दिया। अब शादी के वादे से भी मुकर गया। जिससे परेशान होकर युवती ने रेलवे के टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कराई है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 27 वर्षीय युवती उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली है। जनवरी 2024 में उसकी पहचान यूपी के बनारस के खोचवा निवासी ऋषभ कुमार सिंह (34) से फेसबुक के जरिए हुई थी।

बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती हो गई। उसने युवती से प्यार करने और शादी करने का झांसा दिया। युवती भी उसकी बातों में आ गई और उससे प्यार करने लगी। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि, वो पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही थी। तभी साल 2024 में युवक ने उससे मिलने बनारस बुलाया, जहां हैदराबाद गेट के पास एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। जिससे युवती नवंबर 2024 में प्रेग्नेंट हो गई। तब युवक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी।

पीड़िता ने बताया कि, इस दौरान ऋषभ का रेलवे में बिलासपुर में नौकरी लग गई। वो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 के पद पर चयनित होकर प्रशिक्षण के लिए बिलासपुर आया था। नवंबर 2025 में उसने सक्ती स्टेशन के पास कमरा लेकर 8-9 दिनों तक फिर शारीरिक संबंध बनाए। झूठी जानकारी देकर पीड़िता को वापस भेज दिया। जनवरी 2026 में पीड़िता जब बिना सूचना के बिलासपुर पहुंची तो आरोपी ने कार्यालय में पहचान से इनकार किया। इसके बाद होटल ले जाकर फिर शारीरिक संबंध बनाए।

जब पीड़िता ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने साफ इनकार करते हुए कहा कि वह केवल शारीरिक संबंध के लिए था, शादी का कोई वादा नहीं किया। युवक की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने तारबाहर थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Share This Article