कोरबा,27 जनवरी (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले में गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साडा कोरबा की छात्राओं द्वारा कलेक्टर निवास तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में नियमों के परिपालन के साथ राष्ट्रगान की गरिमामयी प्रस्तुति दी गई।
कलेक्टर निवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएं संस्कृति सोनी, आकृति सोनी, शुभा साहू एवं आलिया खातून ने राष्ट्रगान का सस्वर गायन किया। इस अवसर पर विद्यालय की व्याख्याता रेणुका लदेर मार्गदर्शक शिक्षिका के रूप में उपस्थित रहीं।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में छात्राएं साक्षी शर्मा, गुनगुन केशरवानी, सौम्या महंत, काजल सोनी एवं नंदनी बैरिसाल ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। यहां मार्गदर्शक शिक्षिका के रूप में शारदा राठौर मौजूद रहीं।
छात्राओं की अनुशासित एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए अधिकारियों ने छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा की।



