कोरबा, 27 जनवरी (वेदांत समाचार)। जिले के रामपुर क्षेत्र स्थित सिंचाई कॉलोनी से एक 12वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। लापता छात्र का नाम वासु विश्वकर्मा, पिता रामकेश विश्वकर्मा बताया गया है। वह कक्षा 12वीं का छात्र है।
परिजनों के अनुसार वासु विश्वकर्मा दिनांक 26 जनवरी 2026 की शाम लगभग 5 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
लापता छात्र का रंग गोरा है तथा उसने काली टी-शर्ट और सफेद पेंट पहन रखी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी वासु विश्वकर्मा के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर:
📞 8770663446
📞 9424144100
📞 7987106928
परिजनों ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी है और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि छात्र को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जा सके। 🙏




