जशपुर ,23 जनवरी (वेदांत समाचार)। जशपुर जिले के पत्थलगांव में शुक्रवार सुबह संदीप एजेंसी नामक किराने की थोक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
शार्ट सर्किट से लगी आग
जानकारी के मुताबिक, यह घटना पुराने अस्पताल के सामने हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। सूचना मिलने के बाद दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का सामान जलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से स्थिति कंट्रोल में है।



