[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़ पुलिस में 15 IPS अफसरों का तबादला: संजीव शुक्ला रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर, शशि मोहन सिंह रायगढ़ व लाल उमेद जशपुर के नए SP, रामगोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज के नए IG

रायपुर,23 जनवरी (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल की सबसे खास बात राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली के तहत पहली नियुक्ति और कई जिलों में नए कप्तानों की तैनाती है।

राजधानी रायपुर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संजीव शुक्ला (2004 बैच) को रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे बिलासपुर में आईजी (IG) के पद पर तैनात थे। रायपुर में अब पुलिसिंग का स्वरूप पूरी तरह प्रोफेशनल और हाई-टेक होने की उम्मीद है।रेंज आईजी (IG) स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां राज्य के तीन प्रमुख रेंजों में भी नए आईजी की तैनाती की गई है.

रामगोपाल गर्ग (2007 बैच): बिलासपुर रेंज के नए आईजी।


अभिषेक शांडिल्य (2007 बैच): दुर्ग रेंज की कमान संभालेंगे।


बालाजी राव सोमावार (2007 बैच): राजनांदगांव रेंज के नए आईजी बनाए गए हैं।


जिलों के नए कप्तान (SP)


कुछ महत्वपूर्ण जिलों में भी अनुभवी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है:


लाल उमेद सिंह: जशपुर के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)।


शशि मोहन सिंह: रायगढ़ जिले की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।


दिव्यांग पटेल: सेनानी, 14वीं वाहिनी, बालोद।


उमेश प्रसाद गुप्ता: पुलिस अधीक्षक (रेल), रायपुर।


रायपुर नगरीय पुलिस का नया ढांचा


शहर की बढ़ती आबादी और क्राइम कंट्रोल के लिए रायपुर नगरीय पुलिस में विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है: अमित तुकाराम काम्बले: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर।


संदीप पटेल: पुलिस उपायुक्त (मध्य)।


मयंक गुर्जर: पुलिस उपायुक्त (उत्तर)।


विकास कुमार: पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल)।


राजनाला स्मृतिक: पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर)।


श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा: सहायक पुलिस आयुक्त (आजाद चौक)।


क्यों खास है यह फेरबदल ? यह आदेश राज्यपाल के नाम से गृह सचिव हितेश शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया है। इन नियुक्तियों के पीछे मुख्य उद्देश्य वीआईपी मूवमेंट, बढ़ते साइबर अपराध और शहरी यातायात को बेहतर ढंग से मैनेज करना है। संजीव शुक्ला जैसे अनुभवी अधिकारी का रायपुर कमिश्नर बनना शहर की सुरक्षा के लिहाज से एक नया अध्याय माना जा रहा है।

[metaslider id="133"]