जांजगीर-चांपा,21 जनवरी (वेदांत समाचार)। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती देर रात थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली नहर पार स्थित जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, सीएसपी जांजगीर के नेतृत्व में साइबर टीम एवं थाना जांजगीर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से कुल 46,700 रुपये नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम—
- गुन्नी राम साहू (50), वार्ड क्रमांक 06, जांजगीर
- अनिल कश्यप (24), कुटरा, पामगढ़
- राहुल राठौर (24), चितरपारा, जांजगीर
- राजू राठौर (51), खडपडीपारा, जांजगीर
- अजय केंवट (29), पेण्ड्री
- भरत राठौर (52), खोखरा
- कोमल भार्गव (54), चण्डीपारा, थाना पामगढ़
- नरेन्द्र राठौर (52), धाराशिव, पामगढ़
- कृष्ण कुमार साहू (36), सरखों, नैला
- प्रीतम राठौर (28), खोखरा
कार्रवाई में इनका रहा योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित साइबर सेल प्रभारी, एएसआई, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



